Let’s travel together.

गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर उधोग के सामने बनाया जा रहा मनरेगा के अंतर्गत तालाब

0 627

भविष्य में उपयोग को लेकर उठ रहे सवाल
ग्रामीणो ने सौपा सीईओ जनपद को ज्ञापन

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

धरसीवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहदी में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब का निर्माण गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर एक फैक्ट्री के सामने बनाने को लेकर कुछ ग्रामीणो ओर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सवाल उठाए हैं।


वर्षों से इसी जगह पर गांव के दो तीन परिवार अपनी रोजी रोटी भी चला रहे हैं उन्हें वह गरीब परिवार भी इससे बेरोजगार होंगे इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संयोजक एवं गांव के पूर्व सरपंच गिरधर साहूँ का कहना है कि गांव में सात आठ तालाब पहले से मौजूद हैं यदि मनरेगा के तहत ग्रामीणो को रोजगार देने था और तालाब बनवाना था तो गांव के अंदर भी जमीन है या पुराने तालाब में भी काम कराया जा सकता था लेकिन गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर फेक्ट्री के ठीक सामने सड़क के किनारे से तालाब बनाया जा रहा है स्प्ष्ट है कि गांव के लोग तो गांव के अंदर पर्याप्त तालाब होने के कारण इतने दृर आएंगे नहीं फेक्ट्री ही सामने है उन्होंने भविष्य में इस तालाब के फेक्ट्री द्वारा उपयोग किये जाने की आशंका जताई और कहा कि जहां ग्रामीण उपयोग करने नहीं जा सकते ऐंसी जगह तालाब निर्माण की जांच हो उन्होंने यह भी कहा कि आज सरकारें गरीबो को छत ओर रोजगार देने की बात करती हैं जबकि मनरेगा के एक तरह से मनमाना उपयोग कर यहां वर्षों से रोजगार से लगे कुछ परिवारों को बेघर व बेरोजगार भी किया जा रहा है।


इधर प्रभावित होने वाले ग्रामीण तीजराम यदु का कहना है कि गांव बस्ती से दूर फेक्ट्री के सामने तालाब बनाने को लेकर उन्होंने ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ,जनपद सीईओ वीरेंद्र जायसवाल तहसीलदार अजय चंद्रवंशी को ज्ञापन सौपा है ज्ञापन की एक प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी डाक से भेजी है और उचित कार्यवाही की मांग की है।


कराएंगे जांच
इस मामले में जनपद सीईओ का कहना है कि तालाब का निर्माण कहाँ कराना है यह ग्राम पंचायत ही तय करता है अब यदि गांव बस्ती से करीब एक किलो मीटर दूर फेक्ट्री के सामने मनरेगा तालाब का निर्माण हो रहा है तो वह इसकी जांच कराएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811