Let’s travel together.

भगवान शिव की जटाओं से क्यों बहती है गंगा? जानें क्या है रहस्य

0 139

भगवान शिव ने जिसको भी अपने ऊपर धारण किया है, उन सभी का अपना-अपना अलग महत्व है. ऐसी ही भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा के समाए होने की भी एक पौराणिक कथा है. यह मान्यता है कि मां गंगा अथवा गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. हिंदू धर्म शास्त्रों में इतनी शुभ मानी जाती है कि इसके जल का इस्तेमाल सभी धार्मिक कार्यों में और पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है.

धरती पर इसलिए आई थी मां गंगा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां गंगा पहले स्वर्गलोक में रहती थी. भागीरथ ने अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए स्वर्गलोक से मां गंगा को धरती पर लाने की ठानी और इसके लिए उन्होंने कठोर तप किया. भगीरथ की तपस्या से खुश होकर मां गंगा धरती पर आने के तैयार हो गई, लेकिन समस्या यह थी कि मां गंगा सीधे धरती पर नहीं आ सकती थीं, क्योंकि धरती उनके तेज वेग को सहन नहीं कर पाएगी और पूरा जगत उनके प्रवाह में बहकर नष्ट हो जाएगा.

यह जानने के बाद जब भागीरथ ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्या बताई. ब्रह्माजी ने उन्हे समस्या का समाधान बताते हुए कहा कि उन्हें भोलेनाथ को प्रसन्न करना होगा. तभी उनकी परेशानी सुलझ सकती है.

भगीरथ ने किया भोलेनाथ को प्रसन्न

पौराणिक कथा में जिक्र किया गया है कि भागीरथ ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया. जिसके बाद भगवान शिव ने भागीरथ से वरदान मांगने को कहा तो भगीरथ ने उन्हें अपनी पूरी व्यथा सुनाई. भगीरथ की बात सुनकर धरती को बचाने के लिए अपनी जटाओं को खोल दिया और इस तरह मां गंगा देवलोक से उतरकर भगवान शिव की जटा में समा गई और भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर लिया. भगवान शिव की जटाओं में आते ही मां गंगा का वेग कम हो गया और वह धरती वासियों का उद्धार करने के लिए आ गईं. मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण करने से भगवान शिव का एक नाम गंगाधर भी पड़ा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811