Let’s travel together.

जलाभिषेक अभियान को लेकर गांव में निकली जागरूकता रैली

0 385

सांची से देवेंद्र तिवारी

जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढकना चपना में जलाभिषेक अभियान अंतर्गत जागरूक रैली आयोजित की गई रैली ग्राम प्रधान हरिबाई राजपूत सचिव मुकेश कुमार सहसचिव सुनील चिढार स्वच्छता ग्राही कमलेश जैन शिक्षक सरीता गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई रैली में स्कूल छात्र छात्राओं सहित ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया इस रैली में संदेश दिया गया कि बारिश के पानी को रोकने की व्यवस्था की जाये नालियों से बहने वाले पानी को गढ्ढे खोदकर उसमें उतारा जाये जिससे जल भूमि के भीतर पहुंच सके तथा जलस्तर बढ़ सके जल को बचाया जाना चाहिए जल बचाने के लिए आधुनिक विधियों से जल संग्रहण किया जाये जिससे गर्मी के दिनो मे जलस्तर पर्याप्त लेवल में रह सके प्रधान ने कहा खेतों में अधिक से अधिक तालाब बनाए जाये तालाब निर्माण योजना मनरेगा के अंतर्गत लाभ उठाया जा सकता है नदी नालों पर छोटे छोटे डेम बना कर भी पानी रोका जा सकता है जनसहयोग के माध्यम से पुराने कुओं की सफाई की जाकर जल संरक्षण किया जाना चाहिए जल संरक्षण से हम पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं इस अवसर पर जल बचाने विभिन्न नारे लगाकर संदेश दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811