Let’s travel together.

बायजू के निवेशकों ने सह-संस्थापक रवींद्रन, अन्य के खिलाफ दमन, कुप्रबंधन का मुकदमा किया दायर

0 54

बायजू के चार निवेशकों ने एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ के समक्ष कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ दमन और कुप्रबंधन का मुकदमा दायर किया है। इसमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन सहित संस्थापकों को कंपनी चलाने में अयोग्य घोषित करने और नया निदेशक मंडल नियुक्त करने की मांग की गई है।

इश्यू को अमान्य घोषित करने की मांग की गई

इसके अलावा राइट्स इश्यू को अमान्य घोषित करने की भी मांग की गई। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, मुकदमा राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष बृहस्पतिवार शाम दायर किया गया। निवेशक टेक स्टार्टअप में कथित ‘‘कुप्रबंधन और विफलताओं” के लिए बायजू के निदेशक मंडल से रवींद्रन तथा परिवार को बाहर करने की मांग कर रहे हैं…।

याचिका में फॉरेंसिक ऑडिट और प्रबंधन को निवेशकों के साथ जानकारी साझा करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। दस्तावेजों के अनुसार, निवेशकों ने मौजूदा प्रबंधन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने और नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और नए निदेशक मंडल की नियुक्ति की मांग की गई है।

सूत्रों ने बताया कि याचिका में हाल ही में समाप्त हुए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के राइट्स इश्यू को अमान्य घोषित करने और यह निर्देश देने की मांग की गई है कि कंपनी को कोई भी कॉर्पोरेट कार्रवाई नहीं करनी चाहिए जो निवेशकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। याचिका पर टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों के समर्थन के साथ-साथ चार निवेशकों प्रोसस, जीए, सोफिना और पीक XV द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811