Let’s travel together.

सिनेमाघरों में आ रही ‘लव, सेक्स और धोखा 2’, नोट कर लीजिए तारिख

0 43

फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी की “लव, सेक्स और धोखा 2” आगामी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बनर्जी ने 2010 में इस फिल्म का पहला भाग निर्देशित किया था और उन्होंने फिल्म दूसरे भाग का भी निर्देशन किया है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 2021 की “संदीप और पिंकी फरार” थी।

निर्माता एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने एक पोस्टर के साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में बताया। स्टूडियो ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा “ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान , बस इतना समझ लीजिए, ‘लव सेक्स और धोखा’ का दरिया है और डूब के जाना है! ‘लव सेक्स और धोखा 2’ सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को। लव सेक्स और धोखा 2” एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811