Let’s travel together.

पानी का संकट गहराया तो कलेक्टर ऑफिस के गेट पर बैठी महिलाएं

0 549

– वार्ड 31 की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरना दिया

– पाइप लाइन न बिछाने से परेशान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में गर्मी आते ही कई वार्डों में पानी का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को वार्ड 31 की महिलाओं ने अपने वार्ड में पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरना दे दिया। महिलाओं का कहना था कि उनके वार्ड में वह पीने के पानी को लेकर परेशान हैं। वार्ड में उनकी कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं डाली गई है। वह टैंकरों से पानी खरीदकर पानी पी रही हैं। नगर पालिका को कई बार आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वार्ड 31 की महिलाओं ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर हंगामा किया और कलेक्टर के ऑफिस के गेट पर धरने पर बैठ गईं। आप पार्टी की कार्यकर्ता रंजीता देशपांडे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 31 के अंतर्गत बाजपेई का बगीचा क्षेत्र में उनके चारों ओर से सिंधु जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाई गई है परंतु वहां से 200 मीटर की दूरी तक पानी की पाइप लाइन पहुंचाना नगरपालिका मुनासिब नहीं समझ रही है। जबकि 70 घर ऐसे हैं जिन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर उन्हें हर दिन कहीं ना कहीं बोरवेल पर जाकर पानी भर के लाना पड़ता है।
अपनी समस्या लेकर पहुंची महिलाओं ने कलेक्टर ऑफिस के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मौके पर आए और नगर पालिका के सीएमओ को बुलाया। कलेक्टर ने बताया कि अमृत एक के तहत आने वाली कालोनियों में ज्यादातर सिंध जलावर्धन योजना के तहत पानी पहुचाया जा चुका है। वार्ड नंबर 31 का कुछ हिस्सा अमृत 2 में आता है फिर भी नगर पालिका को निर्देशित किया है अगर वैध कॉलोनी होगी और दूरी कम होगी तो जल्द ही समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811