Let’s travel together.

16 फरवरी से शुरू होगा बुंदेली दमोह महोत्सव,बुंदेली गौरव न्यास द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन

0 139

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

बुंदेली गौरव न्यास द्वारा वर्ष 2012 से निरंतर आयोजित किए जाने वाले बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष पुनः किया जा रहा है इस संबंध में बुंदेली गौरव न्यास द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन महोत्सव परिसर तहसील मैदान में किया गया जिसमें महोत्सव संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई।

न्यास अध्यक्ष अंबालाल पटेल ने कहा कि बुंदेली दमोह महोत्सव दमोह जिले वासियों के लिए एक मंच प्रदान करता है कि वह अपनी विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन कर सके, साथ ही मनोरंजन के साधन भी पर्याप्त रूप में महोत्सव में रहते हैं।
सचिव प्रभात सेठ ने कहा कि बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 16 से 27 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार इसे और बेहतर बनाने का प्रयास न्यास द्वारा किया जा रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा दमोह के लोगों के लिए अधिक साधन मिलेंगे चाहे वह मनोरंजन हो, विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान या व्यापार। इस बार महोत्सव में अभी तक अधिकांश स्टॉल बुक हो चुके हैं और महोत्सव की शुरुआत होने के पूर्व बाकी स्टॉल भी भर जाएंगे। मंचीय कार्यक्रम में नृत्यश्री, वाद्य श्री, स्वर श्री जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, साथ ही और सुझाव आने पर महोत्सव को और बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।


विवेक शेंडेय ने कहां की बुंदेली गौरव न्यास बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षों से करता आ रहा है। पूर्व के वर्षों की तरह परंपरागत कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें दमोह के कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का कार्य किया जाता रहा है। हमारा प्रयास रहता है कि अन्य राज्यों की संस्कृति को भी लोग जाने जिसके लिए महोत्सव समिति द्वारा अन्य राज्यों की कला संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का कार्य प्रयास रहता है। महोत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन खान-पान के संसाधन उपलब्ध रहेंगे साथ ही लोग विभिन्न तरह के खरीदारी के लिए स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के व्यापारी सम्मिलित रहते हैं। बुंदेली दमोह महोत्सव का यह उद्देश्य है कि दमोह का व्यापार बड़े, जिले वासियों को एक अच्छा वातावरण के साथ मनोरंजन के लिए महोत्सव का आयोजन होता है
पत्रकार वार्ता में बुंदेली गौरव न्यास से अध्यक्ष अंबालाल पटेल,सचिव प्रभास सेठ,विवेक शेंडेय, रमन खत्री,मनीष तिवारी, संतोष रोहित, देवेंद्र राजपूत,अभिलाष मिंटू हजारी, योगेश संगतानी, मोनू राजपूत, संजू यादव, नीलेश सिंघई, राजू नामदेव, राजीव अयाची,दिनेश प्यासी,कमल करोसिया, अजय मसीह,मोंटी रैकवार, टोनी राय,धर्मेंद्र रोहित, अमित वर्मा,मयंक वाधवा, अमित जैन,विकास जैन, ब्रज सेन, गौरव चौराहा एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम मोदी की इस स्क्रीम ने बढ़ा दी युवाओं की आय     |     नवजात व शिशु मृत्युदर में कमी हेतु गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की पहल     |     सुलतानिया प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा एक नई पहल     |     फायर सेफ्टी सप्ताह की शुरुआत,सी एम एच ओ कार्यालय के अधिकारियों -कर्मचारियों ने समझे फायर सेफ्टी के उपाय     |     डम्पर ने मारी टक्कर,पुलिस ने डम्पर पकड़ कर छोड़ा     |     शिवसेना के ज्ञापन के पूर्व ही पुलिस आई हरकत में जांची होटल लाज     |     आधार कार्ड बनवाने परेशान हो रहे लोगो ने किया हंगामा,सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी     |     कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव     |     स्कूलों में जल पखवाड़ा आयोजित  छात्र छात्राओं सहित शिक्षक जल संरक्षण की ले रहे शपथ     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर में संगठनात्मक बैठक 22 अप्रेल को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811