रायसेन । वन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को विस्तार से प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता जमना सेन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हर वर्ग के हित में योजनाएं चलाई गई है जिससें नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता जमना सेन ने कहा कि महिलाओं के हित में नरेन्द्र मोदी सरकार ने काम किया है जिससे महिलाओं के जीवन स्तर पर सुधार आया है।