Let’s travel together.

महिला समूह की सदस्य का भगवा जैकेट आया ज्योतिरादित्य को पसंद, ज्योतिरादित्य बोले- भाजपा के हर कार्यक्रम में पहनूंगा इस जैकेट को

0 144

– जैकेट की फिटिंग देखकर खुश हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

– बदरवास में महिला समूह की सदस्या बड़े पैमाने पर जैकेट बनाती हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास में रविवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को महिला समूह की एक सदस्य द्वारा बनाया गया भगवा जैकेट इतना पसंद आ गया कि उन्होंने घोषणा कर दी कि भाजपा की हर कार्यक्रम में वह इस भगवा जैकेट को पहनेंगे।

इस सम्मेलन के दौरान महिला समूह द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद व सामग्री का प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान बदरवास में महिला समूह की सदस्या बड़े पैमाने पर जैकेट बनाती हैं। इन्हीं में से एक जैकेट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को भी भेंट की गई। इस जैकेट को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहना और जैकेट की फिटिंग से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने खुश हुए कि उन्होंने मंच से घोषणा कर दी की महिला समूह की सदस्या लीला द्वारा बनाई गई इस जैकेट को वह भाजपा के हर कार्यकम में पहनेंगे। इस मौके पर मंच पर मौजूद श्री सिंधिया ने जैकेट को पहना और मंच से ही इस इस जैकेट की फिटिंग को देखकर खुश नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811