Let’s travel together.

क्या अब बहन बेटियां नहीं रहीं लाडली? रोज लुट रही आबरू, गन पाइंट पर मां-बाप के सामने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

0 67

ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दर्दनाक दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 14 साल की बालिका के साथ तीन लोगों ने उसके माता-पिता के सामने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने कट्टे की नौक पर माता-पिता और भाई को बंधक बनाया था और उसके भाइयों, माता-पिता के साथ मारपीट भी की एवं बालिका के साथ बारी बारी से गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

 दरअसल शिवपुरी जिले के रहने वाले यह परिवार कुछ दिन पहले ही भंवरपुर थाना क्षेत्र में रहने के लिए आया है। सोमवार की रात बलिका अपने भाई के साथ बाथरूम के लिए गई थी तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और बच्चों का शोर सुनके जब परिजन बाहर आए तो देखा दो लोग बालिका को पकड़े हुए थे और एक व्यक्ति उनके बेटे की गर्दन पकड़े हुए था जिन्होंने माता-पिता के साथ भी मारपीट की और कट्टे की नोक पर पहले दो लोगों ने कमरे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तीसरा जब वारदात के लिए कमरे में घुसा गया तभी आसपास के लोग भी घटना स्थल के लिए दौड़े।

 जिनकी आवाज सुनकर आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए बुरी तरह से सदमे में बैठा परिवार थाने तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तभी आस पास के लोगों ने हिम्मत दी तो उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। उक्त मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। जिसको देखते हुए पारित कार्रवाई की गई और हम आरोपियों के बेहद नजदीक हैं जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिन से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811