Let’s travel together.

पीडब्ल्यूडी का बजट ठिकाने लगाने का कारनामा, अच्छी सड़क पर भी डाल दी डामर की रोड

0 83

 

– शहर में दूसरी सड़कों की हालत खराब लेकिन बजट ठिकाने लगाने के लिए अधिकारी कर रहे हैं मनमानी

– पीडब्ल्यूडी में बजट ठिकाने लगाने का मामला

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में पीडब्ल्यूडी के अफसरों का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली फतेहपुर रोड पर यहां पर सड़क की हालत अच्छी अवस्था में थी लेकिन बजट ठिकाने लगाने के लिए यहां डामरीकरण कराया जा रहा है। जब इस संबंध में अधिकारियों से पूछा गया तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सीधा जवाब नहीं दे पाए। बचाव की मुद्रा में नजर आए अधिकारियों का कहना है कि हर सड़क का हमें 5 साल में मेंटेनेंस करना पड़ता है इसलिए शिवपुरी के फतेहपुर रोड पर शिवपुरी पब्लिक स्कूल से थीम रोड तक के लिए सड़क पर डामरीकरण कराया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी में बजट ठिकाने लगाने का मामला –
शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड पर शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने से पीडब्ल्यूडी की रोड है इस रोड को कुछ साल पहले ही डाला गया था और वर्तमान में इस रोड की हालत अच्छी अवस्था में थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर दोबारा से सड़क डालने की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि वर्तमान में यह रोड अच्छे हाल में थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बजट ठिकाने लगाने के लिए ठेेकेदार के माध्यम से यहां पर डामरीकरण करा डाला। पुरानी सड़क पर ही ऊपर से पतली लेयर का डामरीकरण किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए अपने विभाग की बजट को ठिकाने लगा दिया है। बताया जाता है कि मार्च का महीना आने वाला है और वित्तीय वर्ष समाप्ती की ओर है इसलिए रखरखाव का जो पैसा विभाग के पास था उसे इस सड़क के डामरीकरण के नाम पर ठिकाने लगा दिया गया है।

अधिकारी नहीं दे पाए सटीक जवाब-

जब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई धर्मेंद्र यादव से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस रोड के डामरीकरण की कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों से पूछेंगे लेकिन फिर भी कई बार 5 साल में सड़क में खराब हो जाती हैं मेंटेनेंस करना पड़ता है इसलिए सड़क पर पतली लेयर का मेंटेनेंस डामरीकरण हो रहा होगा। उन्होंने बताया कि इस मेंटेनेंस में डामरीकरण में करीब 1 किलोमीटर पर 10 लाख रुपए का खर्च आता है। ईई इस मामले में सीधा उत्तर देने से बचते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811