Let’s travel together.

सांची विधायक डॉ चौधरी ने किया दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

0 126

30 जनवरी से 28 फरवरी तक जारी रहेगा दस्तक अभियान का द्वितीय चरण

रायसेन।जिले में 30 जनवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिला अस्पताल में बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को ठीक रखने के उद्देश्य से दस्तक अभियान द्वितीय चरण 30 जनवरी से शुरू किया गया है। अभियान 28 फरवरी तक जारी रहेगा। सॉची विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि अभियान में एएनएम, आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर बीमारियों थी

पहचान करेगें। साथ ही उचित उपचार करवाना भी सुनिश्चित करेगें। इसके अलावा इस अवधि में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान भी संचालित कर छोटे बच्चों में होने वाले दस्त रोग की पहचान प्रबंधन और उपचार के विषय में लोगों को जानकारी दी जाएगी। बच्चों में होने वाले निमोनिया की त्वरित पहचान करने, प्रबंधन करने और रेफरल के विषय में भी परिवारों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सांची विधायक डॉ चौधरी द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।


सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 30 जनवरी से किया जा रहा है। जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। द्वितीय चरण के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का विटामिन ‘ए’ अनुपूरण एवं दस्तक अभियान प्रथम चरण में 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हित एनीमिक बच्चों में डिजिटल हीमोग्लोबनोमीटर से हीमोग्लोबिन की फालोअप जांच एवं प्रबंधन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड सहित अन्य चिकित्सक तथा आमजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811