Let’s travel together.

केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में भीषण लग से मचा हड़कंप

0 64

धनबाद ।  झारखंड के धनबाद  जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के कतरास थाना क्षेत्र राहुल चौक एनएच 32 का है। यहां केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में भीषण आग लग गई है। आग लगने के 1 घंटे बीतने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी। आग लगने के कारण 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, भीषण आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कहा जा रहा है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो इतना नुकसान होने से बच जाता।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित केरुकोचा में विशेष हाट बाजार लगाया गया था। हाट बाजार में करीब 50 पटाखा दुकान लगे थे। उन्हीं पटाखों में किसी कारणवश आग लग गई। आगलगी की इस घटना में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। इस घटना में 13 बाइक और एक छोटा हाथी चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811