Let’s travel together.

राम मंदिर निर्माण के लिए एक्टर-क्रिकेटर से ज्यादा इन्होंने दिया दान, जानें किसने कितना दिया पैसा?

0 197

अयोध्या में रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हो गए हैं. राम मंदिर में सोमवार को हुई प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही रामभक्तों का 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया. अवधपुरी में शान से खड़ा राम मंदिर सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि एक भावना, समर्पण, त्याग और तपस्या का परिणाम है, जो 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद जाकर साकार हुआ है. भव्य राम मंदिर के निर्माण में आम से लेकर खास लोगों ने दान किया है. किसी ने करोड़ तो किसी ने लाख की संख्या में दानकर मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया. ऐसे में आइए जानते हैं, किस दिग्गज ने कितने रुपये का दान किया.

आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने मंदिर निर्माण के लिए सबसे बड़ा दान दिया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, बापू ने मंदिर के निर्माण में मदद के लिए 11.3 करोड़ रुपये का योगदान दिया. अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में उनके अनुयायियों ने भी व्यक्तिगत रूप से कुल 8 करोड़ रुपये का योगदान दिया.

किसने कितना दान किया?

कहा जाता है कि राम मंदिर परियोजना को अब तक कुल 5000 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला है. एक बयान में बापू ने कहा कि वे पहले ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 11.3 करोड़ रुपये दे चुके हैं. इस साल फरवरी में जब वह कथा करेंगे तो विदेशों से जुटाई गई बाकी धनराशि राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को दे दी जाएगी. इस तरह कुल दान राशि 18.6 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने 2.5 करोड़ देने का ऐलान किया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है, लेकिन उन्होंने राशि का खुलासा नहीं किया. रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण ने मंदिर निर्माण के लिए 30 लाख रुपये का दान दिया है. एक्टर मुकेश खन्ना ने फरवरी 2021 में मंदिर के निर्माण के लिए अधिकारियों को 1.1 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए एक ट्वीट शेयर किया था.

विश्व हिंदू परिषद ने 2021 में एक वीडियो शेयर किया ता, जिसमें एक्टर मनोज जोशी राम मंदिर और भगवान राम पर बात कर रहे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया है. हंगामा 2 और भुज जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं साउथ की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये का दान किया है. बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंदिर निर्माण के लिए एक रुपये दान किए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811