Let’s travel together.

कई जन्मों के बाद आई है अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी, सीएम मोहन यादव ने कहा

0 69

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अयोध्याधाम में होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में आयोजित 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।

यादव ने कहा है कि हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं। परमात्मा की कृपा से, कई जन्मों के पुण्य के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई है। अब केवल 48 घंटे बाकी हैं। यह भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। उन्‍होंने कहा कि भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त पवन पुत्र हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। इस भव्य आयोजन के लिए आप सभी को बधाई।

यह भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/klDYEtvxUE

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811