Let’s travel together.

भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर हादसा, बीआरएम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्‍कत के बाद पाया काबू

0 64

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में बुधवार फिर हादसा हो गया ।बार एंड राड मिल-बीआरएम में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास अचानक सुबह आग लग गई ।आग में इलेक्ट्रिकल का सामान जल गया है तो वही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है, तो वही आगे की वजह से प्रोडक्शन भी रोक दिया गया है। संयंत्र के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है.

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है। बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में भीषण आग लगी है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। उत्पादन प्रक्रिया को थोड़ी देर के लिए रोका गया। मिल एरिया अंधेरे में है। प्लांट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर डटी हुई है। दूर तक धुआं दिखाई दे रहा है। अफरा-तफरी का आलम है।

बताया जा रहा है कि ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास आग लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने का दावा किया जा रहा है। अधिकारिक रूप से इस बारे में प्रबंधन की ओर से कोई सूचना नहीं है। इलेक्ट्रिकल का सामान जल रहा है। सुबह से आग लगी थी। इसके बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया। रोलिंग को बंद कर दिया गया था। मिल के एक्जिट में लाइट है। मिल एरिया बंद है। फर्नेस को भी दिक्कत हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811