Let’s travel together.

दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने नियमों का करें पालन: आइजी बिलासपुर

0 93

बिलासपुर। प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करे तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है। यातायात नियमों का पालन करने से दूसरों की भी जान बचाई जा सकती है। ये बातें आइजी अजय यादव ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन आयोजित हेलमेट बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले कही। भूतल परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इन दिनों पूरे भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को पहले दिन हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली अरपा रिवर व्यू से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान आम लोगों को यातायात के नियमों के पालन करने कहा गया। साथ ही हेलमेट के फायदे बताए गए। रैली पुलिस ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के साथ ही यातायात रथ से यातायात सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसार किया गया। इसमें जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस व सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। साथ ही करीब 500 विद्यार्थी रैली में शामिल हुए।

कार्यक्रम में एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, सीएसपी संदीप पटेल, यातायात डीएसपी संजय साहू, एनएसएस समन्यवयक मनोज सिन्हा, एनसीसी के आशीष शर्मा और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य शामिल रहे। एक महीने तक कैंप में बनाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक महीने तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाएगा।

इसके लिए यातायात थाने में कैंप लगाया गया है। यहां पर आधार कार्ड, जन्मतिथि निर्धारण के लिए दसवीं की अंकसूची, पैन कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। कैंप के पहले दिन 30 लोगों के लाइसेंस बनाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811