Let’s travel together.

कभी गोद में उठाई नन्ही परी तो कभी छोटा नंदी, पूर्व सीएम ने खास अंदाज में दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

0 158

भोपाल। आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आमतौर पर मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन, इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 की मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। वहीं, मकर संक्रांति के अवसर पर मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने खास अंदाज में सभी को शुभकामनाएं दी।

बता दें कि पूर्व सीएम मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज सलकनपुर की बिजासन देवी जी के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नर्मदा जी के आंवली घाट पर नर्मदा जी में स्नान किया। इस दौरान उनकी गोद में एक नन्ही परी भी दिखीं। इसके बाद वे पास की गौशाला में पहुंची जहां छोटा सा नंदी भी गोद में उठाया फिर नंदी की मां को रोटी खिलाकर धन्यवाद देकर सलकनपुर की बिजासन देवी जी के दर्शन करते हुए भोपाल वापस रवाना हुई।

इस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी उन्होंने पोस्ट ट्वीच किया और लिखा – 1.मकर संक्रांति के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं। 2. नर्मदा जी के आंवली घाट पर नर्मदा जी में स्नान किया एवं छोटी सी नर्मदा मेरी गोद में भी थी। 3. पास की गौशाला में छोटा सा नंदी भी गोद में आ गया, फिर नंदी की मां को रोटी खिलाकरके धन्यवाद देकर सलकनपुर की बिजासन देवी जी के दर्शन करते हुए भोपाल वापस आ रही हूं। जय श्री राम…।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811