Let’s travel together.

गैस कटर से एटीएम काट रहे थे चोर, आग भड़कने से 21 लाख रु की नकदी हुई बरबाद

0 80

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरों द्वारा एक एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश के दौरान वहां आग भड़क गई, जिससे उसमें रखी 21 लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 13 जनवरी की आधी रात को डोंबिवली टाउनशिप के विष्णु नगर इलाके में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम बूथ पर हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘13 जनवरी की रात एक से दो बजे के बीच अज्ञात लोग एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गये और गैस कटर से एटीएम काटने लगे। इस दौरान ज्यादा गर्मी पैदा होने से आग लग गई।” उन्होंने बताया कि आग से एटीएम के भीतरी हिस्से बुरी तरह नष्ट हो गये, जिसके चलते मशीन में रखी करीब 21,11,800 रुपये की नकदी राख हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘एटीएम बूथ का प्रबंधन करने वाली कंपनी ‘इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम’ के अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811