Let’s travel together.

दीपावली की तरह प्राण प्रतिष्ठा के लिए बढ़ी दीयों की मांग, अब तक कर चुकें है 25 हजार दीयों का निर्माण

0 77

राजनंदगांव। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह दीपावली की तरह ही मनाया जाएगा। इसके लिए राजनंदगांव शहर के कई मंदिरों और घर परिवारों में तैयारी शुरू कर दी गई है, तो वहीं दीयों की मांग भी बढ़ गई है। इस दौरान कुम्हार प्रतिदिन हजारों दीयों के निर्माण में जुटे हुए हैं। अहंकारी रावण का वध करने के बाद वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने पर भगवान श्रीराम के स्वागत में घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाया गया था। एक बार फिर भगवान राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह दीपावली की तरह ही नजर आएगा। यहां दीपावली यानी दीयों की कतारे घर-घर नजर आयेगी और हर घर आंगन दीयों के रोशनी से जगमगा उठेगा। आगामी 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए राजनांदगांव शहर के कई मंदिरों और घर परिवारों में तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में रंग रोगन किए जा रहे हैं, तो वहीं घरों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है।

ऐसे में दीयों की बढ़ती मांग को देखते हुए भी कुम्हार दोगुनी मेहनत कर दीयों की आपूर्ति बाजार में बनाए रखने में जुटे हुए हैं। कुम्हारों का कहना है कि दीपावली पर्व में जिस प्रकार से दीयों की मांग होती है। उसी तरह 22 जनवरी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह को मनाने भी दीयों की मांग बनी हुई है। दीयों का निर्माण करने वाले कुम्हार खिलावन प्रजापति और ओम प्रजापति ने बताया कि उन्हें लगभग 10 हजार दिए बनाने के ऑर्डर एक जगह से ही मिले हैं। तो वहीं लगभग 25 हजार दीयों का वे निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतने दिए सिर्फ दीपावली पर्व पर ही बिकते हैं।

22 जनवरी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपने घर आंगन को रोशन करने के लिए दीयों की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में प्रतिदिन कुम्हार लगभग 1 हजार दीयों का निर्माण कर पाते हैं। मांग को देखते हुए वह अधिक समय देकर दीयों का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। वहीं दीयों को पकाने में भी 10 से 15 दिन लग जाते हैं। ऐसे में उन्होंने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। जिससे बाजार में भी पर्याप्त दीये फिलहाल उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811