Let’s travel together.

श्री राम मंदिर के अयोध्या धाम में विराजमान होने के उपलक्ष में प्रत्येक शक्तिकेन्द्र् पर बैठक

0 1,124

विदिशा। दुर्गानगर मंडल के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्र पर 25 से लेकर 39 तक के वार्ड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के अयोध्या धाम में विराजमान होने के उपलक्ष में प्रत्येक शक्ति बैठक की गई जिसमें आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में भेजते थे जानकारी दी गई ।

उन्होंने बताया कि आगामी 20 जनवरी 2024 को विदिशा नगर के माधवगंज चौराहे से लेकर रामलीला चौराहे तक दोपहर 2:00 बजे भाव श्री राम शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हम सभी को गैर राजनीतिक इस कार्यक्रम में प्रत्येक घर में संपर्क करके लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है और इसी क्रम में वार्ड वासियों को भगवान श्री राम के विराजमान होने पर दीपोत्सव मनाने रंगोलिया बनाने भजन कीर्तन भंडारे आतिश्वाजी आदि करने का आग्रह किया ।

इसी क्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 14 जनवरी से 21जनवरी तक प्रत्येक मोहल्ले के हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है इसी तारतम्य में हमारी अपनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंदिरों में कल 14 जनवरी से साफ-सफाई अभियान शुरू होंगे जिसका शुभारंभ कल प्रातः 8 बजे से हमारे अपने लाडले विधायक श्री मुकेश टंडन बाड़ वाले श्री गणेश मंदिर रंगई से करेंगे। जिसमें सभी वरिष्ठ नेतागण, समस्त पदाधिकारीगण, सभी जनप्रतिनिधिगण, उपस्थित रहेंगे। पुनीत कार्य में आप भी अवश्य सहभागी बनें। इसके उपरांत निरंतर अपने अपने बूथ क्षेत्रों (केंद्र) में आने वाले स्थानीय मंदिरों में प्रति दिन सफाई आभियान (श्रम दान) करना हे।


शक्ति केंद्र की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान रामनारायण विश्वकर्मा तीरथ सिंह दरबार रामप्रशाद पासी लीलाधर लोधी वीरेन्द्र सिंह राणा गोपाल सिंह दांगी नेतराम किरार धर्मेंद्र लोधी ने सभी शक्ति केदो की बैठक ली जिसमें सभी वार्डों के पार्षद बूथ अध्यक्ष, महामंत्री बीएलए वरिष्ठ भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता साथी शामिल हुए बैठक में मंडल के पदाधिकारीगण सुनील साहू प्रशांत शर्मा दीपक दांगी एवं पार्षद सपना जैन दीपक रैकवार जितेंद्र कुशवाहा रमाकांत श्रीवास्तव मनोज राठौर राम सिंह सेन महेन्द्र सिंह दांगी राजेश लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811