Let’s travel together.

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोटा में निकाली गई 1258 फिट भव्य तिरंगा रैली

0 86

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोटा में निकाली गई 1258 फिट भव्य तिरंगा रैली

फूलों की पंखुडियों से जगह जगह हुआ स्वागत,, युवाओं में रहा खासा उत्साह

सुरेंद्र जैन रायपुर

रायपुर के कोटा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के उपल्क्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटा ईकाई के तत्वाधान में भव्य तिरंगा रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई जिसका पूरे नगर में भव्य स्वागत किया गया ।

स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती के अवसर पर कोटा नगर में स्टेशन से नाका चौक तक छात्र छात्रओ द्वारा 1258 फिट भव्य तिरंगे के साथ रैली निकाली गई l वंदे मातरम् भारत माता की जय के उद्घोष से पूरे नगर में देशभक्ति माहौल के बिच तिरंगे का सभी लोगों नें स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की । कोटा अग्रहरि समाज नें हटरी चौक के पास तिरंगे का सम्मान करते हुए फूलो की वर्षा की ।

कोटा थाने के सामने टीआई एवं थाना स्टाफ द्वारा तिरंगे को ससम्मान सलामी दी एवं फूलों की वर्षा की गई ।भव्य तिरंगा रैली का वेंकट अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन भवन के सामने भव्य स्वागत किया ।

इस आयोजन का उद्येश्य राष्ट्रध्वज के समक्ष सभी धर्म जाति दल से उपर उठकर “समरस भारत समृद्ध भारत” की सोंच को जनजन तक पहुंचाना है ।

नाका चौक में विद्यार्थी परिषद के उद्बोधन पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ इस भव्य रैली को सफल बनानें एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रास, एबीवीपी , निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं केसाथ नगर के स्कूली छात्र छात्राएं एवं शिक्षक , यवा व नगर के सम्मानित जन उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811