Let’s travel together.

तेज रफ्तार बस की टक्कर से तीन लोग घायल, गैरतगंज बस स्टैंड के पास हादसा

0 120

– तहसील गेट के सामने हुई घटना, बस जब्त

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा तहसील गेट के सामने उस समय हुआ, जब सागर से भोपाल की ओर जा रही यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान ग्राम आलमपुर निवासी मुकेश विश्वकर्मा, शकुन बाई एवं शिवप्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है तथा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तहसील गेट और बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811