Let’s travel together.

विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार आयोजित ,सांची विश्वविद्यालय में युवा दिवस पर आयोजन

0 73

स्कूल और विश्वविद्यालयीन छात्रों ने किया योग-ध्यान

रायसेन।  सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के दो दिवसीय युवा दिवस कार्यक्रम के तहत सूर्य नमस्कार, योगासन और मेडिटेशन-ध्यान किया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों ने सलामतपुर के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर वि.वि परिसर में ही सूर्य नमस्कार किया। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने परिसर में कर्मयोग भी किया जिसके तहत सभी ने साफ-सफाई के कार्य को कर स्वच्छता का संदेश दिया।


विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी-कर्मचारी भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नवीन कुमार मेहता ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद के छोटे से भाषण ने अमेरिका को भारतीय संस्कृति से अवगत करा दिया था। उन्होंने कहा कि छात्रों को एकाग्रता के साथ सभी कार्य करने चाहिए। प्रो. मेहता ने अमेरिका में स्वामी विवेकानंद के साथ घटे एक घटनाक्रम का ज़िक्र किया।

उन्होंने बताया कि अपने अमेरिका प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद ने तकरीबन 15-16 साल के कुछ अमेरिकी बच्चों को बंदूक से निशाना लगाते हुए देखा, लेकिन उन बच्चों के निशाने टारगेट पर नहीं लग रहे थे। तब स्वामी विवेकानंद ने उनमें से एक बच्चे से बंदूक लेकर निशाने लगाए और सभी फायर अपने टारगेट पर लगे। इस पर बच्चों ने स्वामी जी से पूछा कि आप ऐसा कैसे कर पाए तो उन्होंने जवाब दिया कि एकाग्रता के कारण अगर आप भी अपनी एकाग्रता को बढ़ा लेंगे तो जीवन के हर कार्य में सफल होंगे।


वैकल्पिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर पाण्डेय ने स्कूली छात्रों को स्वामी विवेकानंद और भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने कविता पाठ भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811