Let’s travel together.

ठंड का प्रकोप जारी, बीते 24 घंटे में 2 डिग्री नीचे लुढ़का पारा, अलाव और चाय की चुस्कियों का सहारा ले रहे लोग

0 78

जबलपुर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी की वजह से महाकौशल में सर्द मौसम ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि जबलपुर में एक महीने की देरी से आई ठंड ने जोर पकड़ लिया है। उत्तरी हवाओं के कारण पिछले 24 घण्टे में ही पारा 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। तापमान में आई गिरावट की वजह से जहां रात में न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री और दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री पर पहुंच गया है,जबकि अभी पारे के और गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण शहर में सुबह के वक्त जहां धुंध छाई रहती है। वहीं शाम होते ही कोहरे का साया शहर पर छाने लगता है।

ठिठुरन पैदा करने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि कोहरे की वजह से सुबह की सैर करने वालों ने भी ठंड के तेवर को देखते हुए अपना समय बदल लिया है। हालात ये है कि जो लोग सुबह की सैर के लिए घरों से 5 से 6 बजे के बीच निकल आते थे। अब वह सात के बाद ही घरों से मार्निंग वॉक के लिए पूरे इंतजाम के साथ निकल रहे है। इसके अलावा सड़कों पर रात गुजारने वाले लोग ठंड से बचने के लिए शॉल कंबल के अलावा आग और चाय की चुस्कियों का सहारा ले रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811