Let’s travel together.

कड़ाके की ठंड के बीच बार-बार बदल रहा मौसम, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आवश्यक सलाह

0 103

 

– फसलों से बचाव को लेकर कृषि वैज्ञानिक दे रहे हैं किसानों को आवश्यक सुझाव

– कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आगे आए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बार-बार मौसम में बदलाव हो रहा है। इसको लेकर के कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसलों को लेकर आवश्यक सलाह दी है। इस दौरान शिवपुरी जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम की दशा को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक स्थानीय कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीणों को तकनीकी परामर्श दे रहे हैं जिससे किसानों को फसलों के नुकसान से बचाया जा सके।

शिवपुरी में देखने में आ रहा है कि पिछले सात दिन से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसके अलावा बारिश भी हुई है। धुंध और कोहरे की कारण यहां पर मौसमी दशाओं का परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस बीच किसानों को कृषि वैज्ञानिक आवश्यक कृषि सलाह दे रहे हैं जिससे किसानों को फसलों के नुकसान से बचाया जा सके।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव ने बताया कि इस समय बार-बार मौसम परिवर्तन हो रहा है। ठंड का दौर जारी है। इसके अलावा कोहरा और धुंध छाई हुई है इससे फसलों का किस तरह से बचाव किया जाए इसके बारे में पूरी जानकारी किसानों को दी जा रही है
उन्होंने बताया कि फसलों को शीत लहर से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें या खेत में नमीं बनाये रखें। रात के समय खेत के उत्तर-पश्चिम दिशा में सावधानीपूर्वक कचरा-कूड़ा इस प्रकार जलायें कि धुआं होता रहे एवं वहां के सूक्ष्म जलवाय में सुधार हो सके। मौसम साफ होने पर हवाएं नहीं चलने की स्थिति में तापमान गिरने की अधिक संभावना रहती है ऐसी दशा में पाला गिरता है। इस स्थिति में फसलों को पाले से बचाव के लिए घुलनशील गंधक 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी के मान से घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव करें।

स्थानीय बद्री धाकड़ का कहना है कि वह वर्तमान मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जो सलाह दे रहे हैं उसकी मान रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811