Let’s travel together.

क्या लक्षद्वीप में शराब लेना है बैन ? जानें क्या हैं वहां के नियम

0 86

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ये टूरिस्ट प्लेस चर्चा का महत्वपूर्ण विश्य बना गया है। इसी बीच, मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए अभद्र टिप्पणियों ने भारतीय टूरिस्टों में मालदीव बोयकॉट के ट्रेंड को बढ़ा दिया है। इसके परिणामस्वरूप भारत से अनेक हस्तियाँ और बॉलीवुड प्रतिष्ठान्वित व्यक्तित्वों ने मालदीव जाने की योजना रद्द करने का फैसला किया है, जिसके चलते लक्षद्वीप अब यात्रा करने वालों के लिए उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में अगर आप लक्षद्वीप जाने का सोच रहे हैं तो वहां के बारे में इस बात को जानना बेहद अवशक है।

लक्षद्वीप में शराब पर प्रतिबंध और उससे जुड़े तथ्य
लक्षद्वीप में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन सरकार की मंजूरी के बाद केवल कवरत्ती और बंगारम आइलैंड पर ही कुछ विशेष स्थानों पर शराब बेची जाती है। इन जगहों पर शराब केवल टूरिस्टों को ही बेची जाती है, स्थानीय लोगों को नहीं। शराब की बिक्री कवरत्ती में सैलानियों और लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के सरकारी अधिकारियों के द्वारा की जाती है। बंगारम आइलैंड पर भी शराब लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के तहत ही बेची जाती है। इस बारे में जानना बेहद दिलचस्प है कि प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें बंगारम आइलैंड से ही थीं, जिसे सैलानियों के लिए रिजर्व किया गया है।

लक्षद्वीप एक्साइज रेगुलेशन 2022 
पिछले साल, लक्षद्वीप में लागू होने वाले एक्साइज रेगुलेशन 2022 के ड्राफ्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने काफी प्रदर्शन किया था। इसमें शराब बिक्री को नियंत्रित करने के प्रावधान हैं और यह मात्र  दो स्थानों पर ही हो सकती है – कवरत्ती और बंगारम आइलैंड। प्रशासन ने इस पॉलिसी के बारे में सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी थी, लेकिन फिर भी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया था। इस परिणामस्वरूप हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक अधिकारी ने बताया कि नई पॉलिसी पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

मालदीव और भारत के बीच टनाव
मालदीव के साथ टनाव का मुद्दा उत्पन्न हुआ जब मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें साझा की थीं और मालदीव की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थीं, जिसपर मरियम शिउना ने ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ कहकर उत्तर दिया था। इस अभद्र टिप्पणी ने भारतीयों में आक्रोश उत्पन्न किया और इसके परिणामस्वरूप भारत में मालदीव बोयकॉट के ट्रेंड को बढ़ा दिया है।

भारतीय टूरिस्टों का ‘बॉयकॉट मालदीव’ आंदोलन
मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद, भारत से कई हस्तियाँ और प्रमुख व्यक्तित्वों ने मालदीव के पर्यटन स्थलों का बॉयकॉट करने का अनुरोध किया है। इस घड़ी में भारतीय ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी होटल और फ्लाइट बुकिंग को रद्द कर दिया है। भारतीय सिनेमा के कई स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी मालदीव बोयकॉट के ट्रेंड को समर्थन दिया है। इसके कारण , मालदीव की सरकार ने मंत्रियों की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है, लेकिन इसने भारतीय सरकार को संतुष्ट नहीं किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को तलब किया है और तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811