Let’s travel together.

ठंडी सड़क पर नाले में गंदगी का आलम, सफाई न होने से लोग परेशान

0 443

– नगर पालिका पर लगे अनदेखी के आरोप

-नाले पर गंदगी के कारण बदबू और मच्छरों से स्थानीय लोग परेशान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी शहर के ठंडी सड़क पर स्थित नाले में गंदगी जमा होने से लोग परेशान हैं। ठंडी सड़क पर नाले पर चारों ओर कचरा इक_ा हो गया है। नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यहां पर रहने वाले लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां नाले पर नियमित सफाई न होने से कचरा इकट्ठा हो गया है। थीम रोड पर बनाए गए बड़ी पुलिया और इसके आसपास के नाले के पास सही ढंग से पुल चौड़ीकरण न होने पानी निकासी का रास्ता जाम हैं। बाउंड्री भी टूटी हुई है और नाले के आसपास बड़ी मात्रा में गंदगी से लोगों का यहां रहना दूभर है।

बदबू और मच्छरों से स्थानीय लोग परेशान-

ठंडी सड़क पर स्थित नाले में नियमित सफाई न होने और गंदगी का आलम होने से यहां पर बदबू और मच्छरों से स्थानीय लोग परेशान हैं। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एपीएस चौहान जो इसी वार्ड में रहते हैं इसके अलावा स्थानीय नागरिक मोहन, नीरज, रोहित सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि यहां नियमित सफाई ना होने से गंदगी जमा हो गई है। नाले पर गंदगी जमा होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप है। शहर के मध्य में ही गंदगी का आलम है। इसके अलावा कुछ स्थानीय लोगों ने यहां अपने सीवर के पाइप जोड़ लिए हैं। जिससे गंदगी है बदबू आती है। मच्छरों से यहां तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं।

पूर्व में आ चुकी है बाढ़-

इस नाले को सही ढंग से चौड़ीकरण न होने से यहां पर दो बार बाढ़ आ चुकी है। पूर्व सन् 2000 और इसके बाद 2021 में यहां पर बाढ़ आने से स्थानीय लोगों के घरों में पानी भर चुका है और काफी नुकसान लोगों को हुआ। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता। थीम रोड निर्माण के दौरान सही ढंग से बड़े पुल पर सही काम नहीं हुआ। इसके अलावा जाली लगाने से कचरा जमा हो रहा है। इसके कारण गंदगी व गंदा पानी रुकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811