भोपाल: प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कक्षा 6 से 12वीं तक की परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही होगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, अब 20 जनवरी तक बदले हुए समय पर ही स्कूल संचालित किए जाएंगे। जारी आदेश में लिखा गया है कि ऐसे सभी सरकारी व निजी स्कूल जो सुबह से संचालित होते हैं। जानकारी के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10:00 बजे से संचालित होंगे।