Let’s travel together.

मालदीव पर फूटा लोगों का गुस्सा, भारतीयों ने 8000 से ज्यादा होटल बुकिंग, 2500 फ्लाइट टिकट कैंसिल किए

0 89

हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा पर गए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ द्वीप देश के निलंबित मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग को निलंबित कर दिया है।

अब निलंबित मालदीव के मंत्री की अशोभनीय टिप्पणियों का करारा जवाब देते हुए, EaseMyTrip के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने कहा कि ट्रैवल कंपनी देश के गौरव के साथ खड़ी है और उसने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग को निलंबित करने का फैसला किया है।

वहीं बता दें कि भारतीयों ने मालदीव का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ‘Boycott Maldives’ भी ट्रेंड करने लगा। वहीं हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट कैंसिल करने की बात भी हो रही है।

 सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट्स टिकट कैंसिल हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार,  भारतीयों ने मालदीव में 8000 से ज्यादा होटल बुकिंग और 2500 फ्लाइट टिकट कैंसिल किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811