Let’s travel together.

विकलांगता शिविर में विधायक ने आदिवासी प्यारे लाल को कार्यक्रम का बनाया अध्यक्ष

0 559

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विकलांगता शिविर पर जहां विधायक रामपाल सिंह ने मंच पर पहुंचते ही जहां सामने जनता में एक विकलांग जो कि कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहा था ।जिसके दोनों ही पैर विकलांग थे जब नजर पहुंची तो उसको पूरे सम्मान के साथ मंच पर बुलाया एवं प्यारे लाल आदिवासी को कार्यक्रम में अध्यक्षता की आसंदी पर बैठाया। साथ ही फूल माला से उनका स्वागत किया ।

अपने उद्बोधन में रामपालसिंह राजपूत ने कहा कि आज जो इतनी बड़ी संख्या में लोग आये है यह मुझे कहीं से भी सही नहीं लग है।आप सभी लोग इस पर अच्छी तरह से ध्यान दें। पंचायत स्तर पर विकलांगता शिविर एवं अन्य योजनाओं के शिविर लगाए जाएं। जिससे कि हमारी जनता को यहां ना आना पड़े उनके गांव या उनकी पंचायत में पहुंचकर ही योजनाओं का लाभ दिया जाए। उनके घर पर ही प्रमाण पत्र पहुंचे साथ ही उन्होंने कहा कि आज विकलांगता शिविर में डॉक्टरों से भी निवेदन करूंगा कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा काफी मेहनत की जिससे हमारे मध्य प्रदेश में सिलवानी एवं आसपास के क्षेत्रों के टीकाकरण अभियान में नंबर वन की पोजीशन पर रहे। इसके लिए बधाई साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टरों का पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान भी किया एवं आज सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने बड़े ही कठोर शब्दों में कहा कि सभी लोग इस बात को ध्यान में रखें कि जो भी योजनाएं चल रही हैं उन पर आप गंभीरता के साथ काम करें। कोरोना काल में जहां काफी परेशानियां आए लेकिन अब कोरोना धीरे खत्म हो गया है ।हम किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो भी व्यक्ति अगर अपनी योजनाओं में सही तरीके से काम नहीं करता है या उनकी शिकायतें प्राप्त होती है तो कार्यवाही करने में हम पीछे नहीं हटेंगे और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने समस्त विकलांगता शिविर में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया एवं सभी विकलांग शिविर में आए हुए लोगों से चर्चाकी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811