उज्जैन। देवास गेट बस स्टैंड के बाहर स्थित होटल बाम्बे स्वीट्स के गुना निवासी कर्मचारी का एक जनवरी की सुबह शव मिला था। कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के साथ होटल में ही सो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें मारपीट से मौत होना सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें मारपीट किया जाना नजर आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक व आरोपित ने शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
यह है मामला