Let’s travel together.

होटल में मिला था वृद्ध का शव, खुलासा-साथी कर्मचारी ने ही लात-घूंसों से पीटकर की थी हत्या

0 89

उज्जैन। देवास गेट बस स्टैंड के बाहर स्थित होटल बाम्बे स्वीट्स के गुना निवासी कर्मचारी का एक जनवरी की सुबह शव मिला था। कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के साथ होटल में ही सो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें मारपीट से मौत होना सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें मारपीट किया जाना नजर आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक व आरोपित ने शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

यह है मामला

 

देवास गेट टीआइ पुष्करण मुवेल ने बताया कि एक जनवरी की सुबह देवासगेट बस स्टैंड के बाहर स्थित होटल बाम्बे स्वीटस में एक कर्मचारी 60 वर्षीय नरेश पुत्र खूबचंद केवट निवासी गुना हालमुकाम देवासगेट उज्जैन का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। इसमें मारपीट की चोटों के कारण नरेश की मौत होना सामने आया था।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि 31 दिसंबर 2023 की रात को मृतक नरेश केवट, 28 वर्षीय राहुल उर्फ अभिषेक जैन निवासी महावीर नगर पिपलीनाका और लक्ष्मीनारायण गोमे निवासी उज्जैन होटल में ऊपर हाल में सोने गए थे, जहां रात को नरेश व राहुल ने शराब पी थी।

 

 

रात में हुआ था विवाद
रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस पर राहुल ने नरेश को लात-घूंसों तथा मिठाई बनाने के खोंचे से पीट दिया। लक्ष्मीनारायण ने बचाव किया तो राहुल ने उसे भी धमका दिया था। मारपीट से नरेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें राहुल मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। इसके आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि मृतक नरेश उल्टी-सीधी हरकत कर रहा था। इसके कारण उससे विवाद हुआ था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811