Let’s travel together.

भोपाल में पांच कोरोना संक्रमित मिले, पिछले हफ्ते भी मिले थे पांच मरीज

0 79

भोपाल। कोरोना के नए वेरिएंट के दस्तक देने के बाद भोपाल में लगातार कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में एक साथ पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हैं। बताया गया कि इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर सभी की कोविड जांच कराई गई थी। जांच में पांचों लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमित मरीज पुरुष है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

यहां पर यह बता दें कि इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी एक दिन में कोरोना के पांच मरीज मिले थे, जिनमें से 03 एक ही परिवार के थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में दिसंबर 2023 अब तक 779 जांच में 23 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सर्दी-खांसी के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। कोरोना का यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। चार-पांच दिन में मरीज खुद ठीक हो जाता है। लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। अगर किसी रोगी में लक्षण मिलते हैं तो वह होम क्वारंटीन हो सकता है। कोरोना से बचाव के ल‍िए आम जनता को भी जागरुक रहने की जरूरत है। यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेक‍िन इसका मतलब यह नहीं की आप च‍िंता ना करे। सावधानी से रहें और सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क का उपयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811