Let’s travel together.

प्यार में पागल 19 साल की लड़की ने अपने ही घर में ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर कर डाला ये कांड, रिश्‍तों को किया कलंकित

0 127

जगदलपुर। प्‍यार में किसी हद तक जानें के कई किस्‍से आपने सुने होंगे। जगदलपुर की एक लड़की प्‍यार में इस कदर आगे बढ़ी कि अपनों को ही चूना लगा दिया। दरअसल, इस लड़की ने मौज-मस्ती और सैरसपाटा के लिए अपने ही घर में चोरी कर डाली।

लड़की ने अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर घर का लाकर तोड़कर तिजोरी में रखे सोने-चांदी के करीब एक लाख 10 हजार रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के इस मामले का राजफाश हुआ तो परिवार वालों पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने लड़की और उसके ब्वाय फ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि जगदलपुर शहर के बलीराम कश्यप वार्ड में 19 साल की साक्षी अवस्थी अपने दो भाई, मां और बुजुर्ग नानी के साथ रहती है। साक्षी का वृंदावन कालोनी में रहने वाले अभिषेक राव उर्फ अविनाश के साथ अफेयर था। इसी बीच साक्षी ने अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ बाहर घूमने का प्‍लान बनाया।

घूमने के शौक को पूरा करने के लिए पैसों को लेकर साक्षी सोच में पड़ गई। इसी बीच साक्षी की नजर अपने ही घर के लाकर में रखे जेवरों पर पड़ी। उसने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। साक्षी की मां रिश्तेदार के यहां पुणे गई थी। लेकिन घर में उसके दो भाई और उसकी बुजुर्ग नानी थी। लेकिन साक्षी को चोरी की वारदात को अंजाम देने का यह समय बिल्‍कुल सही लगा।

उसने योजना के तहत ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर घर का लाकर तोड़ा फिर तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक नग सोने का चैन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगूठी, नौ नग बच्चे का सोने का लाकेट, दो जोड़ी चांदी का पायल को निकाल लिया। फिर उस पूरे जेवर को ब्वाय फ्रेंड देकर वहां से भगा दिया।

मां जब पुणे से घर वापस लौटी तो लाकर में उसे ज्‍वैलरी गायब मिले। इस पर मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर व दो जनवरी के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का लाकर तोड़कर तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक नग सोने का चैन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगूठी, नौ नग बच्चे का सोने का लाकेट, दो जोड़ी चांदी का पायल कुल कीमती करीबन एक लाख 10 हजार रुपये को चोरी कर लिया गया है।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पीडि़त महिला की बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। बताया गया कि साक्षी अवस्थी व अभिषेक राव ने मौज-मस्ती व सैरसपाटा के लिए चोरी का प्लान बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811