Let’s travel together.

‘यूं ही प्रधानमंत्री मोदी सबके पसंदीदा नहीं,’ जिस मीरा मांझी के घर पी थी चाय, अब नए साल पर भिजवाए तोहफे

0 118

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। यहां उन्होंने मीरा माँझी नाम की एक महिला के घर जाकर चाय भी पी। उस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ काफी बातचीत की थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक पत्र लिखा और अयोध्या की महिला मीरा माझी को उपहार भेजा, जो हाल ही में उज्ज्वला योजना की 10वीं करोड़ लाभार्थी बनी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि माझी का उज्ज्वला योजना का 10वां करोड़ लाभार्थी बनना सिर्फ एक संख्या नहीं है बल्कि यह देश के लोगों के बड़े सपनों और संकल्पों की पूर्ति से जुड़ा है। माझी के परिवार को उन्होंने जो उपहार भेजे उनमें एक चाय का सेट और रंगों वाली एक ड्राइंग बुक शामिल थी। अपने पत्र में, प्रधान मंत्री ने माझी और उनके परिवार को नए साल की शुभकामनाएं दीं और अपनी यात्रा के दौरान उनके साथ चाय पीने की यादें ताजा कीं। उन्होंने अपने पत्र में कहा, “भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में आपसे और आपके परिवार के सदस्यों से मिलना और आपके द्वारा तैयार की गई चाय पीना बहुत खुशी की बात थी।”

मोदी ने पत्र में कहा, “अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। आपका और परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जिस सरल और सहज तरीके से आप सभी ने अपने अनुभव साझा किए, उसे देखकर अच्छा लगा।”प्रधानमंत्री ने कहा, ”आप जैसे मेरे परिवार के करोड़ों सदस्यों के चेहरे की ये मुस्कान ही मेरी पूंजी है, मेरा सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से काम करने की नई ऊर्जा देती है।” बता दें कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को अचानक अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के पास स्थित माझी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके घर पर चाय भी पी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811