Let’s travel together.

कासगंज में SHO को लगी गोली, दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

0 57

उत्तर प्रदेश में एटा से सटे कासगंज जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बुधवार को गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष हरिभान सिंह नरपत गांव में दो पक्षों के बीच खेत में पशु घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस समय दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी चल रही थी।

गांव में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे कोतवाल को लगी गोली, अलीगढ़ ले जाया गया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दीक्षित ने बताया कि हरिभान सिंह ने मौके से उपद्रव मचा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, इसी बीच वह भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष के घायल होने बाद फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। उन्होंने बताया कि घायल थाना अध्यक्ष को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गोली कांड की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811