Let’s travel together.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा -जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं

0 76

जबलपुर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। आज की बैठक में हमने रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, इस पर चर्चा की। सभी अधिकारियों के साथ हमने विचार-विमर्श किया है। हम राज्य को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जन आभार यात्रा के रथ में कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जन आभार यात्रा के रथ में कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। कैबिनेट की मीटिंग के तुरंत बाद शक्तिभवन के ब्लॉक नम्बर 14 स्थित लायब्रेरी में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जबलपुर में भंवर लाल उद्यान में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान के लगाए नारे। मुख्यमंत्री कलचुरी होटल में संभागीय अधिकारियों की बैठक मंथन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा सहित मोहन यादव कैबिनेट के अनेक मंत्री उपस्थित थे।

जब मुख्यमंत्री पार्क पहुंचे, एक कोने की सड़क के गड्ढे भरे जा रहे थे

जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भंवरताल पार्क में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचने वाले थे और पार्क के एक कोने की सड़क के गड्ढे भरे जा रहे थे। दूसरा फोटो भी उसी वक्त ब्लूम चौक के जाम का है. तीसरे और चौथे फोटो सुबह 10 बजे के हैं, जब पार्क बंद कर दिया गया था और चारों ओर की सड़क को छावनी में तब्दील कर दिया गया था.

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डा. यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ। उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की।

डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. यादव जबलपुर आए है जिनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी आए। भंवरताल गार्डन से वे संभागीय बैठक और आमसभा को संबोधित करेंगे। बाद में कैबिनेट की बैठक शक्तिभवन में होगी।

वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भंवरताल उद्यान में वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद कल्चुरी होटल में कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा लेंगे। इसके बाद संभागीय स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष के जबलपुर पहुंचने पर डुमना विमानतल पर अभूतपूर्व स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।

मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

प्रदेश शासन में मंत्री प्रहलाद पटेल सर्वप्रथम भंवर ताल स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे गार्डन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री की जनआभार यात्रा और फिर गैरिसन ग्राउंड में 409 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। गैरिसन ग्राउंड में ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री चर्चा के बाद शक्तिभवन के बोर्ड रूम में नई सरकार की बैठक होगी।

शहर की होटल बुक, सर्किंट हाउस फुल

जिला प्रशासन द्वारा कैबिनेट बैठक की तैयारी में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा चल रही है। शहर के सर्किट हाउस के अलावा होटल विजन महल, नर्मदा जेक्शन, होटल कलचुरी सहित एमपीईबी रेस्ट हाउस, बरगी रेस्ट हाउस में कमरे आरक्षित करा दिए गए हैं। इधर मंत्रियों के लिए वाहन और सुरक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रोटोकॉल के मुताबिक व्यवस्थाएं में जुटे रहे

जबलपुर आने वाले मंत्री और अधिकारियों को देखते हुए कार्यक्रम को देखते हुये जिला प्रशासन आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों मंत्री तथा विधायकों के प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके लिए व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे। आज सीएम और मंत्री, विधायक के साथ जिले में दिनभर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं।

भंवरताल को दिया नया रूप, दिनभर जुटे रहे अधिकारी

नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने भंवरताल उद्यान का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने शक्तिभवन पहुंचकर यहां पर होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। गैरिसन ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट सौरभ सुमन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी प्रियंका शुक्ला सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नगर आगमन पर सदर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होने वाली सभा के स्थल का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी निरीक्षण किया।

जब कैबिनेट बैठक में निखारी जाए जबलपुर की तस्वीर

मप्र की नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक जबलपुर में आयोजित कर सरकार ने जबलपुर के समग्र विकास पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है जिससे जबलपुर व महाकौशल क्षेत्र की विकासोन्मुखी लंबित पड़ी योजनाओं को गति मिलेगी वहीँ नए प्रस्तावों पर भी विचार होगा। यह कथन है फेडरेशन ऑफ मप्र चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रादेशिक उपाध्यक्ष हिमांशु खरे का। एक जानकारी में उन्होंने कहा की प्रदश की नवनिर्वाचित सरकार द्वारा जबलपुर में कैबिनेट की प्रथम बैठक आयोजित करने पर माननीय मुख्यमंत्री को बधाई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जब चैम्बर एवं अन्य संस्थाओं की मांग पर कमलनाथ सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक जबलपुर में आयोजित हुई थी तब जबलपुर के समग्र विकास से सम्बंधित लगभग तीन हज़ार करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस बार भी जबलपुर एवं महाकौशल की जनता कैबिनेट की प्रथम बैठक से आशान्वित है। हिमांशु खरे ने कैबिनेट बैठक के पूर्व निम्न सुझाव प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किये हैं।

कितने लाउड स्पीकर अनुमति से लगे, पूछेंगे सीएम आज

कैबिनेट बैठक के पूर्व संभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव पुलिस और प्रशासन के साथ विकास और कानून के मुद्दें पर बात करेंगे। इसमें लाउड स्पीकर निर्धारित सीमा में लगाए गए कि नहीं, कितने सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर को अनुमति मिली है। ऐसी तमाम जानकारी मुख्यमंत्री अफसरों से लेंगे। वे खुले में मांस बिकने, जमानती अपराधियों द्वारा अपराध कारित करने संबंधी मामले आदि की जानकारी भी लेंगे। आइजी उमेश जोगा ने बताया कि संभाग में 154 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें जमानत मिली और उनके द्वारा अपराध कारित किया गया है ऐसे जमानती अपराधियों की जमानत निरस्त कर कार्रवाई की जानी है।

चेम्बर ने दिए सुझाव, बैठक में करें चर्चा

फेडरेशन ऑफ मप्र चैम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य बलदीप मैनी, अशोक कपूर, अरुण पवार, राजीव अग्रवाल आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे जबलपुर के सर्वांगीण विकास के मद्देनज़र उपरोक्त सुझावों तथा योजनाओं को शीघ्र अमल में लाने समुचित प्रयास करें जिससे जबलपुर भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811