Let’s travel together.

फिर डराने लगा कोरोना, JN.1 वेरिएंट के 312 मामले आए सामने, 47 फीसदी केस केरल से किए गए दर्ज

0 50

इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) की ओर से मंगलवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के नए उपस्वरूप जेएन.1 के कुल 312 मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 47 फीसदी मामले केवल केरल में दर्ज किए गए। अभी तक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप की उपस्थिति पाई गई है।

आईएनएसएसीओजी के अनुसार, इन राज्यों में केरल (147), गोवा (51), गुजरात (34), महाराष्ट्र (26), तमिलनाडु (22), दिल्ली (16), कर्नाटक (आठ), राजस्थान (पांच), तेलंगाना (02) और ओडिशा (01) शामिल हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में देश में दर्ज किए गए कोविड के 279 मामलों में जेएन.1 पाया गया है जबकि नवंबर में ऐसे 33 मामले सामने आए थे

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 को इसके तेजी से वैश्विक प्रसार के बाद इसे निगरानी में रखे जाने वाले स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है लेकिन साथ ही सीमित उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जेएन.1 द्वारा उत्पन्न अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कम आंका है।हालांकि, हाल के सप्ताहों में कई देशों से जेएन.1 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

केंद्र ने देश में कोविड-19 के मामलों और जेएन.1 उप स्वरूप पाए जाने की संख्या में वृद्धि के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 573 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811