Let’s travel together.

30 फुट गहराई…9 घंटे का संघर्ष, फिर भी जिंदगी की जंग हार गई 3 साल की मासूम बच्ची

0 64

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में 30 फुट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय लड़की की एक अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लड़की को बोरवेल से निकाले जाने के बाद बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बच्ची रण गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे खुले बोरवेल में गिर गयी थी। उसे रात में करीब नौ बजकर 50 मिनट पर बेहोशी की हालत में 30 फुट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जामनगर के एक अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की को नौ घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद बोरवेल से निकाला गया। उस वक्त वह जीवित थी लेकिन बेहोशी की हालत में थी। जाम खंभलिया में जनरल अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. केतन भारती ने बताया कि जब बच्ची को इस अस्पताल में लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया था। यह अस्पताल घटनास्थल से करीब 35 किलोमीटर दूर है। डॉ. भारती ने कहा, ‘‘जब बचाव अभियान जारी था तो घटनास्थल पर तैनात चिकित्सा दल के साथ अस्पताल का एक बाल चिकित्सक भी था। जैसे ही लड़की को बोरवेल से बाहर निकाला गया तो एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाते वक्त उसका इलाज शुरू कर दिया गया था।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम किया और उसकी मौत का कारण दम घुटना (ऐसी स्थिति जिसमें शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है) पाया।” उप जिलाधीश एच.बी. भगोरा ने बताया था कि लड़की खेलते वक्त खुले बोरवेल में गिर गयी थी जिसके बाद सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी उसे बचाने में जुटे। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बच्ची को बचाने के लिए उसके हाथ एक रस्सी से बांध दिए गए और स्थिरता प्रदान करने के लिए एल-आकार का एक हुक लगाया गया था।

इसके साथ ही एक समानांतर गड्ढा खोदा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची का पिता इलाके में एक पवनचक्की में काम करता है। उन्होंने बताया कि बच्ची के घर के पास बोरवेल काफी समय पहले खोदा गया था लेकिन बाद में उसे खुला ही छोड़ दिया गया। इस घटना के साथ ही खुले में बने बोरवेल से पैदा होने वाले खतरे फिर से सामने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811