Let’s travel together.

नपाध्यक्ष ने लोगों से की अपील, सब्जी थैले में ले जाएं-प्लास्टिक मुक्त सीहोर मुहिम शुरू सहयोग करने वाले होंगे सम्मानित

0 411

 

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने स्वयं कोतवाली चौराहे से मेन रोड तक अमले के साथ पहुंचकर दुकानदारों से नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए समझाइश दी कि पालीथिन का उपयोग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अमले का कहना है कि अब तक पचास हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई हो चुकी है। चालान भी किया गया। फिर भी दुकानदार सुधरने का नाम का नाम नहीं ले रहे
गत दिनों नगर पालिका में एक बैठक का आयोजन किया गया था, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। सिंगल यूज पालीथिन का उपयोग करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। सीहोर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने वालों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

नागरिकों से भी अपील की गई है कि अब थैले का उपयोग करें और बाजार के लिए निकलें तो थैला लेकर निकलें जिसमें समान रख सकें। उन्होंने पॉलीथिन बैन करने की बात कही। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों से अपील कर मुहिम चलाई जाएगी जिसमें लोगों से निवेदन किया जाएगा कि प्लास्टिक का उपयोग न खुद करें और ना ही दूसरे को करने दें। उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। पॉलीथिन कभी नष्ट नहीं होती है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। पेय या खाद्य पदार्थ पॉलीथिन में रखने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811