Let’s travel together.

गेहूं से भरा ट्रक पुलिया से टकरा कर पलटा,द्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

0 189

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी के ऊपर  भोपाल से विदिशा जा रहा गेहूं से भरा ट्रक पुलिया से टकरा कर पलट गया। पलटने से ट्रक में भरी गेहूं की बोरिया पुलिया के नीचे गिरकर बिखर गई। गनीमत रही कि ट्रक पुलिया के नीचे नहीं गिरा नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ट्रक पुलिया से टकराकर रोड पर ही पलट गया। हालांकि ट्रक के पलटने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर बाल बाल बच गए। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सप्ताह में पांच दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें 21 दिसंबर को 407 वहान ने बालमपुर चौराहे पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।


25 दिसंबर की सुबह दीवानगंज पर कोहरे के कारण किराने से भरा ट्रक पलट गया तो उसी दिन रात को अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हो गए।
26 दिसंबर को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811