Let’s travel together.

जामगढ़ में होगी शॉर्ट फिल्म की गुरुवार को शूटिंग

0 117

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

रायसेन जिले का ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल जामगढ़ अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल करने जा रहा है । मध्यप्रदेश के श्रीकृष्ण पाथेय में सम्मिलित जामगढ़ में खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए शॉर्ट फिल्म की शूटिंग होगी। यह उल्लेखनीय है कि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने श्रीकृष्ण की इस ससुराल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने की बात मंच से कही थी। इसे उसी क्रम में माना जा रहा है ।

क्या है विशेष
जामगढ़ की जामवंत गुफा को भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली हुई है । धर्मग्रंथों के अनुसार, यहाँ स्यमंतक मणि के लिए श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच 27 दिन तक युद्ध हुआ था। पराजित होते ही जामवंत को श्रीकृष्ण के भगवद स्वरूप का बोध हुआ। उन्होंने श्रीकृष्ण को स्यमंतक मणि के साथ ही अपनी पुत्री जामवंती भी समर्पित की। तब से जामगढ़ को श्रीकृष्ण की ससुराल माना जाता है।

16 से 25 दिसंबर तक चलेगा फेस्टिवल
फेस्टिवल के मध्यप्रदेश प्रभारी और जामगढ़ पर बन रही फिल्म के निर्देशक सुनील सोन्हिया ने बताया कि खजुराहो विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी है। यहाँ 16 से 22 दिसम्बर 2025 तक”खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल” का आयोजन होगा। इस फेस्टिवल में देश-विदेश के कलाकार, फ़िल्म निर्माता, निर्देशक एवं मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में यह फिल्म प्रदर्शित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811