Let’s travel together.

कार को अज्ञात ट्रक टक्कर मारकर भागा,चार घायल

0 97

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज पर एक ही दिन में एक ही जगह पर दो हादसे हो गए हैं। सोमवार को सुबह कोहरे के कारण किराने से भरा ट्रक पलटा था। उसी जगह सोमवार देर रात इंदौर से गंजबासौदा जा रही कार को अज्ञात ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार मे बैठे 4 लोगों को मामूली सी चोटें आई है। जबकि ट्रैक घटना स्थल से फरार हो गया।


चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया है कि कोहरे के कारण ट्रक रोड पर ट्रक पलट गया था। जिस कारण दिनभर आने-जाने वाले राहगीरों को निकलने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छुट्टी का दिन होने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर सोमवार को ट्रैफिक ज्यादा था। जबकी ट्रक साइड में पलटा था। दिनभर तो ट्रैफिक ठीक रहा मगर सोमवार देर रात कोहरे के कारण अज्ञात ट्रक ने कार्यक्रम एमपी 09 सीयू 1940 को साइड से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि चारों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। सभी लोग गंजबासौदा के रहने वाले हैं कार्यक्रम में इंदौर गए हुए थे वापस रात को अपने घर गंजबासौदा लौट रहे थे कि दीवानगंज पर हादसा हो गया। हादसा होने के बाद जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस का स्टाफ पहुंचा और कार को क्रेन द्वारा साइट में की गई तब जाकर ट्रैफिक चालू हो पाया है।


बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे18 पर रोज दुर्घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद भी रोड का चौड़ी कारण नहीं हो रहा है जबकि इस रोड पर दिनों दिन ट्रैफिक बढ़ता ही जा रहा है। इसी रोड से विदिशा, गंजबासौदा, अशोक नगर, सागर, बीना, रायसेन ,कुरवाई यदि के लिए वाहन अत्यधिक संख्या में निकलते हैं। रोड की हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। कई जगह रोड पर टेपर लगे हुए हैं। रोड पर लगे टेपर को बचाने के चक्कर में टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। आसपास के गांव दीवानगंज, अंबाडी, बालमपुर, देहरी, भदभदा ,बेरखेड़ी, सलामतपुर, बरजोरपुर, नरखेडा , कूल्हाड़िया, सोजना आदि गांव के ग्रामीणों की मांग है की रोड को फोर लेन में तब्दील किया जाए नहीं तो दिनों दिन दुर्घटनाएं बढ़ती ही जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि साल भर में 200 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो गई है जिनमें कई लोगों की मौत होने के बावजूद भी रोड का चौड़ा नहीं किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811