Let’s travel together.

दादी व नाना- नानी द्वारा सिखाए गए जीवन के सबक किसी भी पुस्तकों को पढ़कर नहीं सीखा जा सकता- रोशनलाल ठाकुर

0 119

 

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पर मनाया गया दादा- दादी , नाना- नानी दिवस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर आज दादा- दादी , नाना- नानी दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद कुछ दादा- दादी और नाना -नानी ने अपने अनुभव साझा किए गए और उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों द्वारा दादा- दादी , नाना- नानी को तिलक और अक्षत लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर (उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल), विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति और प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
स्कूल के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मधुर स्वागत गीत हम स्वागत करते है हमारे दादा- दादी का प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि दादा दादी व नाना- नानी द्वारा सिखाए गए जीवन के सबक किसी भी पुस्तकों को पढ़कर नहीं सीखा जा सकता। वे अपने अनुभव और समझ की वजह से नई पीढियों को आगे बढ़ने में सदैव मार्गदर्शन करते हैं। इस मौके पर प्राचार्य पुनीता ज्योति द्वारा भी बच्चों के मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। अतिथिगण के सम्मान में प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी का हमारे जीवन में महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय में मौजूद कुछ दादा- दादी और नाना -नानी ने अपने अनुभव साझा किए गए और उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्रीमती फूलकुंवर कौरव जी, जिनकी आयु 85 वर्ष है, को सबसे वरिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। अंत में, प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811