Let’s travel together.

अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

0 151

अनूपपुर।कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत चिरमिरी रेलवे फाटक से 500 मीटर दूरी पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 30-32 वर्ष बताई जा रही है की मौत हो गई।

स्टेशन मास्टर अनूपपुर द्वारा एक मालगाड़ी के चालक एवं गार्ड द्वारा दी गई सूचना अनुसार कोतवाली अनूपपुर को लिखित में जानकारी दी जिस पर कोतवाली अनूपपुर के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस दल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया उम्र तक अज्ञात ट्रेन से कमर से दो टुकड़ों में कट कर मृत स्थिति में पढ़ा रहा जो काले रंग की जैकेट,फुल पैंट पहने रहा है पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान ना हो पाने के कारण मृतक के शव को जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने पश्चात अज्ञात व्यक्ति के शव को फ्रिजर में सुरक्षित रखा गया है तथा विभिन्न माध्यमों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है मृतक की जेब से एक चाबी जो मोटरसाइकिल की है लग रही है जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है अज्ञात युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811