Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सीहोर जिले के दोराहा थाना टी आई को भोपाल के गुंडे ने दी गोली मारने की धमकी

0 36

वीडियो जारी कर कहा कसम से जिंदा रहा तो गोली मार दूंगा

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले के दोराहा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा को गोली मारने की धमकी दी है। वीडियो जारी कर उसने कहा- बाप कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार जो युवक वीडियो में जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका नाम नसीम पिता बने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा भोपाल है। इसके खिलाफ 19 नवंबर को धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है। धमकी देने के मामले में दोराहा थाने में धारा 506, 94 के तहत एक और प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को लगाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बंदमाश कमर में रिवाल्वर फंसाए हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811