Let’s travel together.

निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन

0 202

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जिले के सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत अंबाडी में  भोपाल के डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया। इस निशुल्क दंत चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर में कई ग्रामीणों ने अपने दांतों का परीक्षण करवाया। ग्राम पंचायत अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार ने बताया कि भोपाल के डेंटल कॉलेज द्वारा अंबाडी में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर गया है। भविष्य में ग्राम पंचायत अंबाडी में ऐसे ओर भी स्वस्थ शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर कई ग्रामीणों ने अपने दांत भी साफ कराए। साथ ही डॉक्टरों की सलाह ली। डॉक्टर का कहना है कि आदमी को अपने शरीर का ज्यादा ध्यान देना चाहिए आजकल के जमाने में शरीर के मुताबिक खान-पान नहीं मिल पा रहा है। शरीर कमजोर होता जा रहा है कई बीमारियां शरीर में प्रवेश कर लेती है। इसलिए अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। ताकि आगे अपने शरीर में कोई बीमारी प्रवेश न कर पाए। दांतों का विशेष तौर पर साफ सफाई का ध्यान देना चाहिए खाना खाने के बाद मंजन करना चाहिए जिससे दांतों के बीच फंसा खाना नुकसानदायक ना रहे। अगर दांतों के बीच में खाना फट जाता है तो यही खाना दांतों को नुकसान पहुंचता है इसलिए पहले से ही सावधान रहे।

डॉक्टर द्वारा मरीज का परीक्षण करते हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811