Let’s travel together.

धरसीवां में बने पत्रकार भवन व पत्रकार कालोनी

0 643

श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने सीएम को सौपा ज्ञापन

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां ब्लॉक मुख्यालय में पत्रकार भवन ओर पत्रकार कालोनी की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपा।
राजधानी से लगे धरसींवा ब्लॉक अंतर्गत सिलतरा उरला जैसे ओधोगिक क्षेत्र भी शामिल हैं यहां के ग्रामीण पत्रकारों को राजधानी रायपुर से भी अधिक सक्रियता से काम करना पड़ता है जबकि ग्रामीण पत्रकारों को कभी कोई सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं रहती
ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में पत्रकार हमेशा से निःस्वार्थ भाव से सच्ची जनसेवा में समर्पित रहते हैं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगो को लाभ मिल रहा या नहीं इस पर भी नजर रखते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो तक पहचाने में भी अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं हर समय हर मौसम में जनहित में समर्पित होने के बाबजूद आज भी अधिकांश ग्रामीण अंचलों में पत्रकार आज भी ब्लॉक मुख्यालयों में पत्रकार भवन ओर पत्रकारों की कालोनी न होने से खुद समस्याओं से जूझते हैं ऐंसे में जरूरी है कि धरसींवा सहित प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में पत्रकार भवन ओर पत्रकार कालोनी का निर्माण हो।

धरसीवां में शासकीय या सिलतरा में एकेवीएन की जमीन पर सीएसआर से हो निर्माण

ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि धरसींवा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन व कालोनी निर्माण को धरसीवां में शासकीय भूमि या सिलतरा में हाइवे किनारे एकेवीएन की भूमि आवंटित कराई जाए और सीएसआर से निर्माण कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश सचिव सुश्री रेणु मिश्रा व दुर्गा बंजारे भी साथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811