Let’s travel together.

TODAY::राशिफल सोमवार 28 मार्च 2022

0 283

मेष-व्‍यवसायिक दुविधा बनी रहेगी। पिता, उच्‍चाधिकारियों से अनबन, कोर्ट-कचहरी में खराब स्थिति बन सकती है। बचकर पार करें। आय का मार्ग प्रशस्‍त रहेगा। शुभता बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दूरी दिख रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें। शनिदेव की अराधना करें।

वृषभ-मान सम्‍मान पर आंच न आने दें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।
मिथुन-जोखिम भरा समय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप करीब-करीब ठीक चलते रहेंगे। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कर्क-नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से कलह से बचें। उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। संतान और स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से जो चल रहा है, चलने दें। नई शुरुआत न करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्धित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी आपको। प्रेम की स्थिति ठीक है। संतान भी सही दिशा में चल रही है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। फिर भी नाक-कान-गला की थोड़ी परेशानी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-पूंजी निवेश अभी न करें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। अपनों से न उलझें, धनवान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। संतान के साथ आपकी स्थिति अच्‍छी है। प्रेम भी अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मकर-कई सुअवसर और कुअवसर एक साथ मिलेंगे जिसकी वजह से मन थोड़ा ऊपर-नीचे होता रहेगा। अंतत: जीत आपकी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति अपनत्‍व वाली, व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। साझेदारी की समस्‍या होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम क्‍योंकि नेत्र पीड़ा, सिरदर्द और अज्ञात भय परेशान करेगा। प्रेम साथ देगा। व्‍यापार भी साथ देगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मीन-आय के कई मार्ग प्रशस्‍त होंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम भावनात्‍मक परेशानी में चलेगा। संतान की सेहत बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     होली के दूसरे दिन मप्र के सीहोर में ही निकलता है भव्य जुलूस     |     होली पर जमकर थिरके दमोह सांसद- राहुल सिंह लोधी     |     गंभीरिया स्कूल के पेड़ पर युवक का शव फांसी पर लटका देख फैली सनसनी     |     मप्र स्वर्णकला बोर्ड की बैठक 25 मार्च को भोपाल में,धारा 315 सहित सोनी समाज के युवाओं हेतु प्रशिक्षण देने पर होंगी चर्चा.     |     जिलेभर में रही होली उत्सव की धूम, जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर निकले हुरियारे     |     सौ वर्षों से भी अधिक समय से लगता आ रहा ग्राम बनगमा में वीर बम बोल बाबा का विशाल मेला     |     शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर खुलेआम की मारपीट     |     यहां दिखाई देती है प्राचीन गढ़ी और कलाकृति     |     जंगल में भीषण आग! गांव के खेतों तक पहुंचीं लपटें  कैसे बचा बड़ा हादसा? देखें     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811